NTC NEWS MEDIA/POET
CPIM राज्य सचिव कामरेड अवधेश कुमार ने पारकिंसन बीमारी से पीड़ित कविवर रामेश्वर प्रशान्त से मुलाकात की।
————————————————————-़
आज दोपहर पारकिंसन बीमारी से पीड़ित कविवर रामेश्वर प्रशान्त से सी०पी०आई०(एम) के राज्य सचिव का० अवधेश कुमार और राज्य सचिव मंडल सदस्य व बेगूसराय के पूर्व विधायक का० राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने उनके गढ़हरा स्थित आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद का०अवधेश कुमार ने कहा कि रामेश्वर प्रशान्त वाम, प्रगतिशील-जनवादी चेतना सम्पन्न कवि के रूप में चर्चित व प्रतिष्ठित रहे हैं। लाइलाज बीमारी के कारण इनकी पीड़ा को महसूस किया जा सकता है। इनके साहित्यिक अवदान स्मरणीय हैं।
बेगूसराय के पूर्व विधायक का० राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कवि रामेश्वर प्रशान्त को जनपद में सर्वाधिक जनपक्षधर साहित्यकार बताते हुए कहा कि इन्होंने साहित्य , समाज
तथा जनवादी विचारधारा के लिए आर्थिक और अन्य कई तरह की मुसीबतों का सामना किया, किन्तु स्वाभिमान को टूटने नहीं दिया।
साहित्यकार रामेश्वर प्रशान्त से मुलाकात करने वालों में माकपा नेता तथा पहसारा के पूर्व मुखिया रवीन्द्र सिंह, रामाशीष राय, महेशवारा के मुखिया शैलेन्द्र सिंह, सी०पी०आई० बरौ़नी के अंचल मंत्री का०रामरतन सिंह,एटक नेता प्रह्लाद सिंह, इप्टा के संरक्षक भूतनाथ सिंह,जलेस के जिला उपाध्यक्ष अभिनन्दन झा, गढ़हरा (एक) के पूर्व मुखिया हरिनंदन राम, सुधा डेयरी के अभियन्ता हरिशंकर त्रिपाठी, वीरेन्द्र कुमार महतो, केन्द्रीय विद्यालय गढ़हरा के पी०जी०टी० नवीन कुमार झा, सामाजिक कार्यकर्ता नलिनी रंजन सिन्हा,कवि श्यामनंदन निशाकर, केदारनाथ भास्कर, शिक्षक मुक्तेश्वर वर्मा, इन्द्रदेव राम, चिकित्सक राज कुमार प्रसाद, जे०एन० एस०यू०के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के अनुज प्रिंस कुमार और उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता मिन्टू सिंह व कवि चन्दन मिश्र तथा अन्य प्रमुख थे।