23 सितम्बर /मोतिहारी। भाजपा जिला कार्यालय, गांधी कॉम्प्लेक्स में सांगठनिक जिला, मोतिहारी की महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई जिसमें सभी मंडल के अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित हुए।बैठक में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता ने बैठक के निमित विषय प्रस्तूत किया।
सांसद,पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने उक्त बैठक में चलाए गए राष्ट्र व्यापी सदस्यता अभियान के तहत मोतिहारी जिला की समीक्षा की।तत्पश्चात गांधी जी की 150 वीं जयंती दो अक्टूबर से शुरू हो रहे कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
श्री सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी के सिद्धांतों को कार्यरूप देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गौरव को बढ़ाने में अग्रसर हैं।उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर पटेल जयंती तक गांधी संकल्प यात्रा निर्धारित की गई है।इस संकल्प यात्रा में अलग-अलग टीमों में न्यूनतम 50-50 पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।यात्रा दल प्रतिदिन पांच से दस किलोमीटर की अर्थात छह गांवों की पदयात्रा करेंगे।
श्री सिंह ने कहा कि यात्रा का मकसद गांधी जी के दर्शन के साथ लोगों को जोड़ने के साथ सत्य, स्वच्छता, स्वावलंबन,सामाजिक सरोकार, सद्भावना एवं सदाचार आदि दर्शन को अपने जीवन में लाने हेतु प्रेरित करना है। इसमें प्रमुख रूप से स्वच्छता का संकल्प, खादी का उपयोग, सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प किया जाना है।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से समाज के सभी वर्गों तक जनसंपर्क, स्वच्छ भारत अभियान,जनसभा,स्वदेशी हाट और प्रभातफेरी जैसे कई कार्यक्रम होंगे।इन कार्यक्रमों में सभी सांसद,विधायक,विधान पार्षद,जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय एवं प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे।
बैठक में उक्त गांधी संकल्प यात्रा को सफलीभूत करने को लेकर मोतिहारी संगठन जिला अंतर्गत सभी छह विधानसभाओं में एक समिति का गठन किया गया।
बैठक में केसरिया विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा रामशरण यादव एवं अकेले दो हजार सदस्य बनाने पर महिला मोर्चा की मीना मिश्रा को अंगवस्त्रम दे कर सम्मानित किया गया।
बैठक में मंत्री,कला,संस्कृति एवं युवा विभाग,भारत सरकार प्रमोद कुमार,कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह,पीपरा विधायक श्यामबाबू यादव, विधान पार्षद बबलू गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा अखिलेश सिंह, पूर्व विधायक कृष्णनंदन पासवान, उपाध्यक्ष जिला परिषद कमलेश्वर सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्रा एवं सुनील मणि तिवारी,जिला महामंत्री द्वय डॉ०लालबाबू प्रसाद एवं मार्तण्ड नारायण सिंह, जिला प्रवक्ता भाजपा प्रकाश अस्थाना,सह प्रवक्ता संजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवेश सिंह एवं अनिरुद्ध सहनी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता चित्रांश, जिला मीडिया प्रमुख गुलरेज शहजाद, जिला संयोजक आईटी सेल पंकज सिन्हा, नगर अध्यक्ष उत्तरी मंडल योगेन्द्र प्रसाद, नगर अध्यक्ष दक्षिणी मंडल रविभूषण श्रीवास्तव, विनोद कुशवाहा, महिला मोर्चा की पुतुल पाठक,सदस्यता सह प्रभारी कामेश्वर चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
अन्य ख़बरें
कल्याणपुर: चुनावी पाठशाला का आयोजन, मतदाताओं को जागरूक करने के बताए गए तरीके
मेरी मिट्टी मेरा देश के तहत अमृत वाटिका निर्माण का पूर्व मंत्री ने किया शुभारंभ
राज्य के शिक्षकों ,आंगनबाड़ी एवं आशा सेविकाओं को कोरोना योद्धा के रूप में 1 करोड़ तक का विशेष बीमा कवर...
भाजपा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गए पदाधिकारी
अटल जी की श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह
शिक्षक संघ द्वारा प्रतिरोध व्याख्यानों का दूसरा चरण
उद्योग मंत्री श्याम रजक से उद्योगपति राकेश पांडेय ने की शिष्टाचार भेंटवार्ता चंपारण में खादी पार्क स...
केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के जन्मदिन पर हुआ वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण
चुनाव की तारीखों में परिवर्तन के लिए मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने लिखा बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिक...
बिटिया से घर आंगन गुलजार....मधुबाला सिन्हा
अगर आप की उम्र 60 वर्ष है तो आपको मिलेगा ₹3000 का मासिक पेंशन... पढ़िए कैसे उठाएंगे आप इस योजना का ल...
आसाराम बापू का बेटा नारायण साईं बलात्कार के मामले में दोषी करार । बापू के बाद उसका बेटा जाएगा जेल।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्तियों को मिला कर्मयोगी महिला सम्मान
आय में वृद्धि के लिए महिला समूह का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह निःशुल्क मुर्गी चूजा वितरण
विधायक ने किया बंजरिया प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, नहीं मिले डॉक्टर, डीएम ए...
कवि सम्मेलन लाइव
रमगढ़वा। मुखिया ने की महादलित के घर मे घुसकर की मारपीट।
बताशा चाचा उर्फ मनोज सिंह टाइगर अपनी फिल्म "लागल रहा बताशा" के प्रमोशन के लिए पहुँचें मोतिहारी, फिल्...
कृभको के बरियारपुर स्थित गोदाम में घुसा बारिश का पानी, लाखो के क्षति का अनुमान।।
मोतिहारी हनुमान मंदिर में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री पैकिंग शुरू