NTC NEWS MEDIA
मोतिहारी। भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण स्थान है। भारत वैश्विक स्तर पर कृषि के क्षेत्र में अपना मजबूत हस्तक्षेप रखता है।वर्तमान समय मे यह आवश्यक है कि किसान जौविक खेती की ओर उन्मुख हों।इससे पर्यावरण सुरक्षा के साथ खेतों की उर्वरक क्षमता बढ़ती है और किसानों की आमदनी में भी वृद्धि होती है।रसायनिक खादों का उपयोग का त्याग खेतों के लिए वरदान साबित हो रहा है।सिक्किम सरकार जैविक खेती की दिशा में काफी गंभीर है और उसके परिणामस्वरूप वहां के मुख्यमंत्री को पिछले दिनों सम्मानित किया गया।बिहार और केंद्र सरकार भी इस दिशा में गंभीर है और लगातार इस दिशा में सफलता अर्जित कर रही है।
आज भारत नारी सशक्तीकरण में निरंतर आगे बढ़ रहा है।खास तौर पर शिक्षा के क्षेत्र में नारियों का दखल बहुत मजबूत हुआ है।खेल,रक्षा,विज्ञान, कला,साहित्य, शासन, प्रशासन सब क्षेत्र में महिलाएं अपनी मजबूत उपस्थित रखती हैं।आज के समय में दहेज की बातें दुर्भाग्यपूर्ण हैं।दहेज के बहिष्कार जरूरी है।भले ही इसके लिए सरकार ने कानून बना दिया है लेकिन बिना सामाजिक जागरूकता के इसका उन्मूलन संभव नहीं।
उक्त बातें महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान परिषद,पिपराकोठी द्वारा मोतिहारी के गांधी मैदान में 09 से 11 फरवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय कृषि कुम्भ के दूसरे दिन के महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में सिक्किम के महामहिम राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहीं।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ,भारत सरकार राधामोहन सिंह ने अपने सम्बोधन में केंद्र सरकार द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण और महिला सशक्तीकरण के लिए किए गए कार्यों की विषद व्याख्या की।उन्होंने कहा कि देश तभी विकास के कृतिमान स्थापित करेगा जब महिलायें सशक्त होंगी।आज देश की सीमा से लेकर जल,नभ और थल में महिलाओं की दखलंदाजी मज़बूती से हुई है।जीवन का कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जिस में महिलाओं ने अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है।
कृषि मंत्री,उत्तर प्रदेश सूर्यप्रताप शाही में अपने उद्बोधन में सत्याग्रह की भूमि को नमन करते हुए कहा कि यही वह धरती है जहां से महात्मा गांधी ने किसानों के अधिकार की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया और आज केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं को गति प्रदान कर रहे हैं। किसानों की आमदनी को दोगुनी करने के लिए समेकित कृषि को प्रोत्साहित कर के केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों को सशक्त करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
राधा मोहन सिंह केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री
मुजफ्फरपुर निवासी पद्मश्री किसान चाची राजकुमारी देवी ने कहा कि पहले की सरकार ने बड़े बड़े किसानों का कर्ज माफ हुआ लेकिन मैं मोदी जी का धन्यवाद करती हूं जिनके कारण हम किसानों को मजबूती मिली है।जब मोदी जी हम किसानों के लिए दिन रात सोच रहे हैं इसलिए अब हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम मोदी जी के लिए सोचें।
राणा रणधीर सिंह सहकारिता मंत्री बिहार सरकर।
कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री बिहार सरकार, प्रमोद कुमार,सहकारिता मंत्री बिहार सरकार राणा रणधीर सिंह,बेतिया सांसद डॉ०संजय जायसवाल,विधायक कल्याणपुर सचिन्द्र सिंह,विधायक पीपरा श्यामबाबू यादव,विधान पार्षद बबलू गुप्ता,कुलपति राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा आर०सी०श्रीवास्तव,मुख्य पार्षद नगर परिषद अंजू देवी,अध्यक्ष जिला परिषद प्रियंका जायसवाल, अध्यक्ष किसान क्लब राजेन्द्र गुप्ता,पूर्व विधायक कृष्णनंदन पासवान,पूर्व विधायक पवन जायसवाल,पूर्व विधान पार्षद रामजी शर्मा के साथ आजिविका शहरी मिशन एवं जीविका दीदियों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।
गौरतलब है कि इस कृषि कुम्भ में कृषि से जुड़ी प्रदर्शनियों का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के विभिन्न संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों, राज्य सरकारों के अंतर्गत कृषि से जुड़े विभागों, विपणन एजेंसियों, गैर-सरकारी संगठनों इत्यादि द्वारा किया गया है।
पत्रकार नकुल कुमार
मालूम हो कि इस कृषि कुम्भ-2019 का उद्घाटन 9 फरवरी को बिहार केेे राज्यपाल Lalji Tandon ने किया। कृषि कुंभ में देशभर के वैज्ञानिक एवं पूर्वी भारत के किसान बड़ी संख्या में प्रतिदिन भाग ले रहे हैं।



अन्य ख़बरें
राष्ट्रीय एकता दिवस सह अभिनंदन समारोह में बोले संजय जयसवाल अपने घर में सम्मान सौभाग्य की बात, जल्द ह...
स्वामी विवेकानंद जयंती पर 101 युवाओं को अत्तुनिया फाउंडेशन ने किया सम्मानित
पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने संग्रामपुर थाना में सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था का किया शुभ...
पूर्व कृषि मंत्री ने अखबार के हॉकरों के लिए थ्री लेयर मास्क और डेटोल साबुन उपलब्ध कराया
तीन दिवसीय युवा महोत्सव की धूमधाम से हुई शुरुआत
नवयुवक सेवा समिति की बैठक हुई संपन्न
भंडार चौक: जन सहयोग से होगा भव्य मंदिर का निर्माण, आस पास होगा पर्यटन स्थल का विकास
जेनिथ कामर्स एकादमी ने ज्योति झा और विनय राय को किया सम्मानित
धारा 370 और 35 A के संबंध में जन जागरण एवं सदस्यता प्रमाण के लिए कई समितियां गठित
Sunday Special : दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.रजनीश कुमार शर्मा से दांतों की सुरक्षा कैसे हो...? विषय पर खास...
संविधान गरीब को भी राजा बनने का अधिकार देता है : मुकेश सहनी
होली पर्व को लेकर विधि व्यवस्था के निमित्त गठित डिस्टिक कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी रमण कुमार ने किया ...
ब्रावो फाउंडेशन का गौ संवर्धन केंद्र के लिए भूमि का चयन
प्रख्यात रेत कलाकार मधुरेन्द्र ने कैनवास पर आकृति खीच शीला दीक्षित को दी श्रंद्धाजलि
एनएसआई डांस अकादेमी के छात्र करेंगे हिंदी फिल्म में कोरियोग्राफी
शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूल और कोचिंग संस्थानों में हुआ कार्यक्रम
72वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जिलाधिकारी ने किया झंडोत्तोलन
मुन्ना कु. कुशवाहा उर्फ मुन्ना भाई तिरहुत जोन के चुनाव अभियान समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत
मोतिहारी में कांग्रेस गठबंधन का भारत बंद पूरी तरह से सफल
बिहार मैट्रिक का रिजल्ट जारी विभिन्न क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी