मुंबई। ओम दीप सिने विजन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘लव मैरेज’ 7 फरवरी को मुंबई और गुजरात में रिलीज होगी। इसकी घोषणा आज फिल्म के निर्माता राम कोमल राम व नारायण गुप्ता ने कर दी है। उन्होंने कहा कि यूं तो बसंत ऋतु ही प्यार का महीना माना जाता है।
ऐसे में युवाओं को ध्यान में रखकर हम 7 फरवरी से शुरू हो रहे वेलेंटाइन वीक में इस फिल्म को रिलीज करने का निर्णय लिया है। फिल्म का नाम भी तो ‘लव मैरेज’ है और इसकी कहानी मौजूदा दौर में प्यार के कई आयमों को प्रदर्शित करने वाली है। फिल्म में अमरीश सिंह और सुपर हॉट अदाकारा अक्षरा सिंह हैं, जिनकी केमेस्ट्री पहली बार भोजपुरी सिने स्क्रीन पर देखने को मिलेगी।
वहीं, फिल्म को लेकर निर्देशक विष्णु शंकर बेलु ने बताया कि जब से लोगों ने फिल्म ‘लव मैरेज’ का ट्रेलर देखा है, तब से उन्हें इस फिल्म के रिलीज का इंताजर था। अब फाइनली डेट आउट कर दिया गया है। हमें उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।
हमने फ्रेश कंसेप्ट के साथ एक सार्थक फिल्म बनाने का प्रयास किया है। यह फिल्म जल्द ही बिहार – यूपी में भी रिलीज होगी। उन्होंने कहा कि फिल्म पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को सहेजते हुए प्रेम की एक अनूठी गाथा दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने वाला है। इसमें एक्शन, इमोशन, ड्रामा के साथ-साथ मधुर संगीत मुख्य आकर्षण है।
उन्होंने कहा कि ‘लव मैरेज’ फिल्म में अक्षरा सिंह और अमरीश सिंह की केमेस्ट्री कितनी हसीन होने वाली है, इसका अंदाजा अभी से ही लगाया जा सकता है। फिल्म के लिए अक्षरा और अमरीश ने काफी मेहनत की है। उनके साथ काम करके सबको मजा आया।
गुप्ता प्रोडक्शन एंड स्टूडियो कृत फिल्म ‘लव मैरेज’ फिल्म में अक्षरा सिंह, अमरीश, सोनाली,अवधेश मिश्रा, विनोद मिश्रा, अयाज खान, स्वीटी सिंह, के. के गोस्वामी, अरुण सिंह काका, मटरू सिंह, लोटा तिवारी, सुबोध सेठ, सोनिया मिश्रा और अनिता रावत मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा हैं, गीत प्यारे लाल यादव और आजाद सिंह का है। कहानीकार साजिद – शमशेर हैं। कोरियोग्राफर दिलीप मिस्त्री व रिकी गुप्ता हैं। डीओपी देवेंद्र तिवारी है। आर्ट मुकेश यादव, संकलन संतोष हड़ावडे और एक्शन हीरा यादव का है।
अन्य ख़बरें
आध्यात्मिक गुरु अम्मा ने भी "स्वच्छता ही सेवा" के तहत की सफाई, दिया स्वच्छता का संदेश
चुनाव 2019 का रण..........
गोस्वामी समाज ने दिया, पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय वी वी गिरी को श्रद्धांजलि
हिंदुस्तान की संस्कृति में महिलाएं अबला नहीं सबला रही हैं : राधामोहन सिंह
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने अपनी 9 सूत्री मांगों का समर्थन का ज्ञापन
कंटेनमेंट जोन में सैंपलिंग को लेकर मुख्य सचिव बिहार ने की प्रमंडलवार, जिलावार गहन समीक्षा
दूरदर्शन के लोकप्रिय लाइव शो बिहार विहान में दिखेंगे प्रोफेसर मुन्ना, लोग मुझे देखें, सपना हुआ साकार...
मां दुर्गा के रूप में नजर आयेंगी भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी
मौर्या हॉस्पिटल संचालक प्रेमचन्द कुशवाहा की अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या
रामबाबू कुँअर बने AIDA बिहार प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष, संगठन के अन्य सदस्यों ने दी बधाई
सपने ले लो........सपने। यहां सपनों के भी खरीददार मिल जाएंगे।
MLA एवं MLC चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समी...
थाना क्षेत्र में शराब पकड़ी गई तो सिर्फ थानेदार ही दोषी क्यों...डीएसपी, एसपी क्यों नहीं....?
इस साल प्रधानमंत्री योग पुरस्कार के तहत दो श्रेणियों में चार पुरस्कार दिए जाएंगे
पूर्वी चंपारण से राहत भरी खबर 8 कोरोना संक्रमितों के पूर्णतः ठीक होने के पश्चात दी गई घर जाने की इजा...
ब्रावो फाउंडेशन का गौ संवर्धन केंद्र के लिए भूमि का चयन
जिला जदयू का महा सदस्यता अभियान जोरो पर, सैकड़ों लोगों ने ली जदयू की सदस्यता
कथित नेता थके हारे मन से जनमानस को भड़काने में लगे हैं: मंत्री
जिला परिवहन पदाधिकारी ने मासिक पत्रिका रोटरी न्यूज़ का किया विमोचन
राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत बच्चो का लंबाई और वजन मापा गया