मोतिहारी। आज हरसिद्धि मंडल के बूथ नम्बर 88 पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि समर्पण दिवस को शक्ति केंद्र सम्मेलन के रूप में मनाई गई।जिसकी अध्यक्षता चड़रहिया पंचायत के अध्यक्ष लालबाबू पाठक ने की।सर्वप्रथम उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्पार्पण किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने अपने उद्बोधन में कहा कि छीन कर खाना विकृति है और बांट कर खाना हमारी संस्कृति है। ऐसे विचार रखने वाले दीनदयाल उपाध्याय समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करते थे। इसे ही भाजपा सरकार अंत्योदय योजना के रूप में लागू किया।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता उस दीनदयाल उपाध्याय के अनुयायी हैं जिन्होंने स्वयं को देश के लिए समर्पित कर दिया।
उक्त अवसर पर पूर्व विधायक कृष्णनंदन पासवान,जिला उपाध्यक्ष सह हरसिद्धि विधानसभा प्रभारी अनिरुद्ध सहनी,जिला उपाध्यक्ष देवेश सिंह और जिला मीडिया प्रमुख गुलरेज शहजाद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं.दीनदयाल ने ऐसे समय में अपना समाज दर्शन प्रस्तुत किया जब देश साम्यवाद और पूंजीवाद के बीच डोल रहा था। भारत अनेक ज्ञानियों और मनीषियों की भूमि रही है। हमारे वेद ऋषियों ने जो एकात्म मानववाद का स्वप्न देखा था उसे पंडित जी के विचारों ने चरितार्थ किया।
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष युवा मोर्चा निकेश सिंह,प्रखंड अध्यक्ष महिला मोर्चा गुड्डी देवी, दिनेश साह, दिनेश शुक्ला, हरसिद्धि मंडल उपाध्यक्ष मार्कण्डेय कुशवाहा, छोटेलाल कुशवाहा, अनिल ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, रति सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन हरसिद्धि प्रखंड अध्यक्ष रवि विश्वकर्मा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा शशिरंजन दुबे ने किया।
अन्य ख़बरें
राजेश कुमार सुमन को मिला Treeman of India अवार्ड
राज्य आयुक्त नि:शकत्ता की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, दिव्यांग जनों के परिवाद की सुनवाई हेतु 20 सितंब...
"दीदी की रसोई" घर का जिलाधिकारी ने लिया जायजा। निर्धारित न्यूनतम दर पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण भोजन
नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजीव रंजन
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर लिया गया बालकों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का संकल्प
सभी मान्यता प्राप्त दलों के साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी पूर्वी चंपारण ने की बैठक
एक ही फ़िल्म में मवाली लड़की और प्रिंसेस के किरदार में नज़र आएंगी आम्रपाली दुबे
कथित नेता थके हारे मन से जनमानस को भड़काने में लगे हैं: मंत्री
मुजफ्फरपुर जिला तैलिक साहू समाज की बैठक संपन्न, राजनीतिक भागीदारी के लिए लिया गया एकजुटता का संकल्प
गया में मगध रत्न से सम्मानित हुए, चंपारण के लाल सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र
हमने अपना अटल रत्न खो दिया :नरेंद्र मोदी
ढाका विधायक फैसल रहमान कोरोना संक्रमित पाए गए, हुए आइसोलेट
एक दिवसीय नेशनल सेमिनार में 'रोल एंड प्रॉस्पेक्ट्स ऑफ डिजिटल करेंसी इन इंडिया' विषय पर हुई परिचर्चा
क्रीड़ा प्रकोष्ठ, भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
संविधान गरीब को भी राजा बनने का अधिकार देता है : मुकेश सहनी
ब्रावो फाउंडेशन के द्वारा जरूरतमंदों के बीच लगातर बाटी जा रही हैं खाद्य सामग्री
पश्चिमी चम्पारण जिलाधिकारी द्वारा आसाराम पटखौली तटबंध/स्पर का लिया गया जायजा
सफाईकर्मियों के चरण पखारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया द्वापर युग को पुनर्जीवित,
बेटी के जन्मदिन पर याद कर भावुक हुए केंद्र सरकार के मंत्री रमेश पोखरियाल
शर्म नहीं सम्मान है औरत की पहचान है" माहवारी स्वछता दिवस पर वार्ड सदस्यों ने दिया संदेश