मोतिहारी। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई प्रदेश की 144 वीं जयंती के अवसर पर आज एकता दौड़ का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पटेल चौक पर सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने सरदार पटेल की मूर्ति पर पुष्पार्पण किया।
तत्पश्चात यह दौड़ सरदार पटेल चौक से नगर भवन पहुंचा।उक्त दौड़ में भाजपा, जदयू, नेहरू युवा केन्द्र, राष्ट्रीय सेवा योजना, कौशल विकास केंद्र, भाजपा युवा मोर्चा के प्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नेता शामिल थे। 
उक्त अवसर पर सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने नगर भवन प्रशाल में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय एकता के शिखर पुरुष सरदार पटेल की 144वीं जयंती है। जब भारत आजाद हुआ, उस समय देश में छोटी बड़ी 562 रियासतें थीं।
सरदार पटेल की कुशलता ने इन रियासतों को भारत से अलग होने से बचाया। कश्मीर छोड़ देश की सभी छोटी बड़ी रियासतों के विलय का जिम्मा पटेल उठा रहे थे। कश्मीर मसले को उन्होंने कभी स्वतंत्र रूप से डील नहीं किया। कश्मीर का जिम्मा जवाहर लाल नेहरू के पास था। अगर इस रियासतों के विलय का जिम्मा पटेल पर होता तो इसकी ऐसी हालात नहीं होती।
पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने 370 को हटाकर इस ऐतिहासिक भूल का सुधार कर दिया है। अब कश्मीर केन्द्र शासित राज्य होगा और आज से 106 केंद्रीय कानून कश्मीर में लागू होंगे अनुच्छेद 370 लागू होने के चलते जम्मू कश्मीर देश का एकमात्र ऐसा राज्य था, जिसका अपना संविधान था।
यह संविधान जम्मू कश्मीर राज्य विधानसभा को अपने स्तर पर कानून बनाने और किसी केंद्रीय कानून के राज्य में क्रियान्वयन को रोकने में समर्थ था। लौह पुरूष दृढ़ निश्चयी सरदार पटेल नहीं होते तो शायद आज भारत का नक्शा ऐसा नहीं होता।
इस एकता यात्रा में मंत्री,कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार प्रमोद कुमार,विधायक कल्याणपुर सचिन्द्र प्रसाद सिंह,विधान पार्षद राजेश कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता,प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा अखिलेश सिंह,जदयू के प्रदेश संगठन प्रभारी दीपक पटेल, जदयू नेता प्रो०दिनेश चंद्र, डॉ०आशुतोष शरण, जिला महामंत्री द्वय डॉ०लालबाबू प्रसाद एवं मार्तण्ड नारायण सिंह,
जिला प्रवक्ता प्रकाश अस्थाना, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक,सह प्रवक्ता संजीव सिंह,जिला उपाध्यक्ष वसंत मिश्रा, जिला मीडिया प्रमुख गुलरेज शहजाद,जिला मंत्री विनोद कुशवाहा, नगर अध्यक्ष दक्षिणी मंडल सह उप मुख्य पार्षद रविभूषण श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष उत्तरी मंडल योगेन्द्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
अन्य ख़बरें
नाव से हुई दुल्हन की विदाई... घटना बंजरिया के पचरुखा की
बीएचयू के AMATA-35 वें सेमिनार में मधुबन के डॉ राकेश कुमार सिंह हुए शामिल।
भोजपुरी लोक गायिका "तिस्ता" से अंतिम बातचीत का वीडियो
लायंस क्लब ऑफ पटना शिव शक्ति का तीसरा पद ग्रहण समारोह आयोजित
AAP ने चलाया सदस्यता अभियान 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
गरीबों एवं असहायों के बीच राशन सामग्री का वितरण
विकास दिवस के रूप में मनाया गया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्मदिन
दुल्हनिया चाही पाकिस्तान से एक्टर एक्ट्रेस पहुंचे मोतिहारी
करोड़पति सुशील कुमार ने घोंसला भेंट करके की पंक्षी संरक्षण अभियान की शुरुआत
भंडार चौक: जन सहयोग से होगा भव्य मंदिर का निर्माण, आस पास होगा पर्यटन स्थल का विकास
पुलवामा हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा एवं आक्रोश। पाकिस्तान पर ठोस कार्रवाई की मांग।।
घर में लगी आग घरेलू सामान सहित मवेशी हुए खाक
डासिंग के क्षेत्र में सफलता की नयी इबारत लिख रहे हैं सद्दाम हुसैन
3 मार्च की रैली को लेकर मोतिहारी अल्पसंख्यक समाज की बैठक संपन्न
यहां की जनता ने जाति-बिरादरी,मजहब,मशल एवं मनी पॉवर को दिया करारा जवाब: राधा मोहन सिंह
Felicitation of Jyoti Jha and Vinay Rai by Zenith Commerce Academy
तुरकौलिया: मुखिया बेबी आलम के नेतृत्व में महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे...
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लिखी प्रधानमंत्री को चिट्ठी, स्वास्थ्य कारणों से नहीं लेंगे कोई बड़ी जिम्...
बॉलीवुड का तरका और लजीज व्यजनों से गुलजार होगा पटनाविसायों का साल का अंतिम शाम
बिहार शरीफ प्रोफ़ेसर हत्या मामले में मृतक के परिवार से मिले रणविजय साहू, न्याय का दिलाया भरोसा