भाजपा सम्मान समारोह में सम्मानित किया गए पदाधिकारी

Featured Post slide बिहार मोतिहारी मोतिहारी स्पेशल राजनीति

मोतिहारी। आज भाजपा जिला कार्यालय में मोतिहारी, पिपरा,गोविंदगंज एवं कल्याणपुर विधानसभाओं के प्रमुख दायित्वधारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिनमें सभी मंच-मोर्चों के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, विधानसभा प्रभारी और जिला पदाधिकारी शामिल थे।

सांसद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी उ०प्र० राधा मोहन सिंह की उपस्थिति में उपस्थित दायित्वधारियों को अंगवस्त्रम दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय परिषद सदस्य भाजपा राजेन्द्र गुप्ता एवं संचालन जिला महामंत्री त्रय डॉ०लालबाबू प्रसाद, विवेकानंद पाण्डेय एवं मार्तण्ड नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

उक्त अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मोतिहारी संगठन जिला के पार्टी के उन कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जा रहा है जिन्होंने अग्रिम पंक्ति में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरे लगन से किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव की तैयारी में लगना होगा ताकि अपनी विचारधारा के अधिकांश लोग जीत कर आयें।

Advertisements

श्री सिंह ने कहा कि हमारी यह भूमिका होनी चाहिए कि लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क और संवाद स्थापित करते रहें।श्री सिंह ने उपस्थित लोगों का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम में पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी, लालगंज विधायक संजय सिंह, कल्याणपुर पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अनिल राय, बसंत मिश्रा,जगजीवन पासवान, डॉ०हेना चंद्रा, रविन्द्र सहनी एवं उषा देवी,जिला प्रवक्ता संजीव सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पुतुल पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल कलाम, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा डॉ०उमेश चंद्रा, प्रदेश सह-संयोजक पंचायती राज मोर्चा राजन मिश्रा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना मिश्रा, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा राजकिशोर कुशवाहा, जिलाध्यक्ष अतिपिछड़ा मोर्चा अनिरुद्ध सहनी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा दीपक शर्मा, जिला संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ठ कमलेश्वर सिंह,

जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ प्रो०अरुण कुमार मिश्र, जिला संयोजक बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ अनिल वर्मा, नगर अध्यक्ष उत्तरी मंडल योगेन्द्र प्रसाद, नगर अध्यक्ष दक्षिणी मंडल रविभूषण श्रीवास्तव, जिला संयोजक आईटी सेल पंकज सिन्हा, जिला मंत्री विनोद कुशवाहा, गुड्डी देवी, कोषाध्यक्ष भाजपा कुमार विजय टिंकू जी, कामेश्वर चौरसिया, गणेश सिंह,मैनेजर सहनी, अमिताभ भार्गव, उत्तम मिश्रा सहित मोतिहारी, पिपरा, गोविंदगंज एवं कल्याणपुर विधानसभा के प्रमुख दो सौ से अधिक दायित्वधारी उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

शहनाज हुसैन सिग्नेचर सैलून के तीन साल पूरे होने पर, केक काटकर मनाया गया जश्न
सवर्ण आंदोलन ... भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच का मोतिहारी में प्रदर्शन
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के डिजिटल फोटोस यहां उपलब्ध है
मिस्टर, मिस एवं मिसेज स्टार इंडिया 2019 का आडिशन संपन्न
राजेश कुमार सुमन को मिला Treeman of India अवार्ड
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन
जिलाधिकारी ने मोतीझील में लिया सफाई अभियान का जायजा,जल क्रीड़ा एवं नौकायन को बढ़ावा देने हेतु कार्गो ब...
महिला के लिए असंसदीय और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कितना उचित है ?...SSP हरप्रीत कौर
दिल्ली सरकारी विद्यालयों की दशा दिशा सुधारने के लिए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सम्मानित
आज मोतिहारी के DM होंगे लाइव, चुनावी प्रक्रिया में युवा भागीदारी विषय पर रखेंगे अपनी बात
आज यूथ कांग्रेस करेगी मुख्यमंत्री आवास का घेराव बिट्टू यादव के नेतृत्व में चंपारण से यूथ ब्रिगेड रवा...
जिला परिषद सभागार में सबकी योजना सबका विकास एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
मोतिहारी सदर SDO प्रियरंजन राजू पटना में सम्मानित
रेत से बनी अपनी आकृति देखकर इंप्रेस्ड हुए रवीश कुमार, रेत कलाकार मधुरेंद्र को दी बधाई
राज्य के कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए क्षमता संवर्द्धन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
चैंबर के वार्षिक चुनाव में संजय अध्यक्ष तो वहीं महासचिव बने हेमंत
बीजेपी लीडर सैयद शाहनवाज हुसैन बिहार विधान परिषद के लिए हुए निर्वाचित
बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा
गैर सरकारी संस्था और सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनायी ब्रजेश वर्मा ने
सरकार के खिलाफ जनता का आक्रोश ही भारत बंद : वामदल

Leave a Reply