सीतामढ़ी। बिहार तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू का तैलिक साहु सभा सीतामढ़ी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अभिनंदन समारोह में पहुंचे रणविजय साहू ने दीप जलाकर सभा का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर बिहार तैलिक साहु सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू साथ में रीगा के पूर्व विधायक मोती लाल साह,प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,संयुक्त मंत्री विनय कुमार गुड्डू,संगठन मंत्री कृष्णा प्रसाद,विश्वनाथ गुप्ता एवं आंतरिक अंकेक्षक सुरेश कुमार साहू,प्रख्यात चिकित्सक समाजसेविका डॉ० प्रतिभा आनंद,जिला संयोजक चितरंजन साह,पूर्व मुखिया पवन साह आदि मौजूद रहे।
दरभंगा। मिथिलांचल की धरती पर दरभंगा जिला के कमतौल में तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू का अभिनंदन किया गया जिसमें जाले के मुखिया महेश साह,लाल बाबू साह,राम बाबू साह,सुजीत साह द्वारा बिहार तैलिक साहु सभा के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू का अभिनंदन किया गया साथ में दरभंगा प्रमंडल के कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण साह साथ में प्रदेश संयुक्त मंत्री विनय कुमार गुड्डू,संगठन मंत्री कृष्णा प्रसाद!