मोतिहारी।भारतीय जनता पार्टी के पिछली कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संगठन चुनाव के संचालन हेतु मोतिहारी सांसद सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी अध्यक्षीय काल मे श्री सिंह ने राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के अध्यक्षीय कार्यकाल में अनुशासन समिति के राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व निभा चुके हैं।
श्री सिंह के लंबे संगठनात्मक अनुभव के कारण ही राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी बनाया गया है।इस दायित्व के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर संगठनात्मक चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी श्री सिंह के कंधे पर होगी।
श्री सिंह के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी बनने पर कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, पीपरा विधायक श्यामबाबू यादव,प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा अखिलेश सिंह,जिलाध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र गुप्ता,जिला संयोजक बुद्धिजीवी मोर्चा भाजपा विनय वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्रा,पूर्व विधायक कृष्णनंदन पासवान,जिला प्रवक्ता भाजपा प्रकाश अस्थाना,पूर्व जिलाध्यक्ष सह संगठन जिला ढाका के प्रभारी सुनील मणि तिवारी,पूर्व उपमुख्य पार्षद सह जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक,जिला महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह,जिला उपाध्यक्ष बसंत मिश्र एवं अनिरुद्ध सहनी,उप मुख्य पार्षद सह नगर अध्यक्ष भाजपा दक्षिणी मंडल रविभूषण सिन्हा,जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा रामशरण यादव,जिला संयोजक आईटी सेल पंकज सिन्हा,मीडिया प्रमुख मोतिहारी,भाजपा गुलरेज शहजाद,जिलाध्यक्ष भाजपा क्रीड़ा मंच रमेश कुमार,जिला सदस्यता प्रभारी विनोद कुशवाहा,सह प्रभारी कामेश्वर चौरसिया एवं देवेश सिंह,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता चित्रांश,महिला मोर्चा नेत्री पुतुल पाठक,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मो०कलाम,कोषाध्यक्ष भाजपा टिंकू जी,नगर अध्यक्ष भाजपा उत्तरी मंडल योगेन्द्र प्रसाद,भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सुरेश सहनी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।