मोतिहारी। आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रव्यापी कोष संग्रह अभियान के तहत 5 लाख रुपया दिया गया। यह ₹5 लाख का चेक के माध्यम से आर एस एस के विभाग सह संचालक सुशील कुमार पांडे को समर्पित किया गया। आरएसएस के विभाग सह कार्यवाह कृष्ण कुमार,नगर कार्यवाह मनोज कुमार,नगर व्यवस्था प्रमुख प्रदीप कुमार,नगर संचालक अरुण कुमार सिन्हा,जिला संपर्क प्रमुख शिवेन्द्र कुमार शामिल थे।
उक्त अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि राम मंदिर निर्माण वास्तव में राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण अंग है।इस मंदिर निर्माण हेतु कोष संग्रह के राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य अधिकांश भारतीय की सहभागिता मंदिर निर्माण में सुनिश्चित करना है। इसमें न्यूनतम दस रुपये और अधिकांश अपने सामर्थ्य और स्वेच्छा के अनुसार राशि समर्पित की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में अल्पसंख्यक समुदाय के भाइयों का भी सहयोग और समर्थन मिल रहा है जो भारतीय संस्कृति में आस्था और विश्वास का परिचायक है। इसके साथ ही साथ श्री सिंह ने बढ़-चढ़ कर इस पुनीत अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान मोतिहारी वासियों से किया।
Advertisements
Advertisements
उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, गिविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजेन्द्र गुप्ता, पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह,महामंत्री द्वय डॉ०लालबाबू प्रसाद एवं मार्तण्ड नारायण सिंह, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, जिला संयोजक आईटी सेल पंकज सिन्हा, क्षेत्रीय प्रभारी व्यावसायिक प्रकोष्ट कृष्णा राजगढ़िया एवं सुधांशु रंजन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
अन्य ख़बरें
बंजरिया प्रखंड के पूर्व कार्यालय में स्थानांतरित हो नाका नंबर 3 : अनिकेत पाण्डेय
शरण नर्सिंग होम की तरफ से लगा, डाक बम कांवरियो के लिए स्वास्थ्य एवं सेवा शिविर
बेहोश डाक बम कांवरियाँ की ढाका रेफरल अस्पताल में हुई मौत
पूर्व कृषि मंत्री ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 3 प्लाई मास्क एवं कार्यालयों के...
सात दिवसीय शोध प्रविधि कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
दर्शकों को बेहद पसंद आयेगी "नागधारी" :प्रियंका महाराज
MCOC कार्यकारिणी बैठक मैं व्यवसायियों की समस्या दूर करने एवं वोट प्रतिशत बढ़ाने पर चर्चा
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह के जन्मदिन पर डॉक्टर संदीप ने बांटे पौधे
हमारी सरकार पशु धन के विकास और संवर्धन के लिए कृतसंकल्पित: कृषि मंत्री
कैबिनेट ने सशस्त्र बलों में युवाओं की भर्ती के लिए 'अग्निपथ' योजना को दी मंजूरी।। विस्तार से पढ़े...
शहर में निकली मतदाता जागरूकता रैली, जिलाधिकारी रमण कुमार सहित तमाम अधिकारी एवं स्कूली बच्चें हुए शाम...
ब्रावो फाउंडेशन का गौ संवर्धन केंद्र के लिए भूमि का चयन
SNS College Motihari के एनएसएस वॉलिंटियर्स ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
आज की अर्जुन............. श्रेयसी सिंह
जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन खेल भवन का निरीक्षण। यहाँ बन रहा है खेल भवन...
वाजपेयी जी के देहांत की खबर सुनकर भाउक हुए Er. Lokesh Kumar
स्नातक एडमिशन से वंचित छात्रों की समस्याओं को लेकर ABVP ने की प्रेस वार्ता
गन्ना से होगा गुड़ का उत्पादन, गुड़ इकाई स्थापना पर 50% अनुदान
आज हमारा देश हमारी सरकार की वजह से सुरक्षित:हेमा मालिनी
एनएसआई डांस अकादेमी के छात्र करेंगे हिंदी फिल्म में कोरियोग्राफी