मोतिहारी। नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 पर आज मोतिहारी नगर भवन के मैदान में आयोजित भव्य समरोह को संबिधित करते हुए सांसद मोतिहारी सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि गत 21दिसंबर को राजद और कांग्रेस के द्वारा बिहार बंद का आयोजन किया गया था।
उसके पहले वामपंथी पार्टियों द्वारा भी बंद का आयोजन किया था।इनके द्वारा आयोजित बंद में देश के अनेक कोनों में जिस तरह की हिंसा हुई उसकी हम घोर भर्त्सना करते हैं।
23 दिसंबर को मोतिहारी के मुसलमान भाइयों द्वारा जिस तरह शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया उसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ,क्योंकि वे लोग राजद,कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों के बहकावे में न आकर शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रखी।लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है।
श्री सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं है,छीनने के लिए नहीं है बल्कि वो प्रताड़ित लोग जिनको धर्म के आधार पर तीन इस्लामिक देशों में प्रताड़ित किया गया उनको नागरिकता देने का बिल है।
इस अवसर पर श्री सिंह ने यह भी बताया कि 2003 में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मनमोहन सिंघबने नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन किया था।संसद में मनमोहन सिंह ने यह बयान दिया था कि बटवारे के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों को प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा है।यह हमारा नैतिक दायित्व है कि दुर्भाग्यशाली नागरिकों को भारत में शरण लेना पड़ता है तो हमारा दृष्टिकोण इन्हें नागरिकता देने में और लिबरल होना चाहिए।
श्री सिंह ने कहा कि सीपीएम के तत्कालीन महासचिव प्रकाश करात ने 2012 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिख कर कहा था कि बांग्लादेश के शरणार्थीयों को नागरिकता मिलनी चाहिए क्योंकि उनमें अधिकांश मांझी और अनुसूचित जाति के हैं तब वह ठीक था और आज जब नरेंद्र मोदी की सरकार ने हिंदुओं के साथ अन्य पांच अल्पसंख्यकों बौद्ध,सिख,ईसाई,जैन और पारसी समुदाय को इस कानून में शामिल कर लिया है तो यह भेदभाव और धार्मिक अन्याय कैसे हो गया?
श्री सिंह ने कहा कि एक माँ के चार पुत्रों का व्यवसाय अलग होने से माँ नहीं बदल जाती उसी प्रकार धर्म अलग होने से हम अलग नहीं हैं बल्कि सहोदर हैं और हम सब भारत माता की संतान हैं।हम लागातर एक और निकट होते जा रहे हैं इस लिए विपक्षी दलों के पेट में दर्द हो रहा है और भ्रम फैला कर मुस्लिम भाइयों को गुमराह किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना का सभी मंच-मोर्चों और पार्षद संघ मोतिहारी द्वारा फूलमाला, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह से भव्य अभिनंदन भी किया गया।
Advertisements
उक्त कार्यक्रम में मंत्री,कला,संस्कृति एवं युवा विभाग,बिहार सरकार प्रमोद कुमार,कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह,पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव,विधान पार्षद बब्लू गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा अखिलेश प्रसाद सिंह,मुख्य पार्षद नगर परिषद अंजू देवी,उपाध्यक्ष जिला परिषद कमलेश सिंह, लोजपा के वरीय नेता सलाहुद्दीन खान,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा चंद्रकिशोर मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं सुनील मणि तिवारी, पूर्व विधायक कृष्णनंदन पासवान, जिलाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा रामशरण यादव, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना मिश्रा, जिला सह-प्रवक्ता संजीव सिंह, जिला मीडिया प्रमुख भाजपा गुलरेज शहजाद, जिला मंत्री विनोद कुशवाहा, नगर अध्यक्ष दक्षिणी मंडल सह उप मुख्य पार्षद रविभूषण श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष उत्तरी मंडल योगेन्द्र प्रसाद,जिला संयोजक आईटी सेल पंकज सिन्हा, जिला संयोजक क्रीड़ा मंच रमेश गुप्ता उर्फ भोला गुप्ता,उत्तम मिश्रा, डॉ०अतुल कुमार, सभी नगर पार्षद, सभी मंच और मोर्चों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मंच का संचालन जिला महामंत्री भाजपा मार्तण्ड नारायण सिंह ने किया।