जस्टिस रंजन गोगोई बने देश के 46वें मुख्य न्यायाधीश

राजनीति राष्ट्रीय स्पेशल न्यूज़

NTC NEWS MEDIA

आज जस्टिस रंजन गोगोई ने देश के 46वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लिया। यूं तो रंजन गोगोई के बारे में बताने के लिए बहुत कुछ है लेकिन बहुत लंबी पोस्ट लिखकर आपका समय नहीं लूंगा। आइए संक्षेप में भारत के नए मुख्य न्यायाधीश जैसी हस्ती के बारे में जानते हैं खास बातें…

जस्टिस गोगोई असम के डिब्रूगढ़ से हैं। ये असम के पूर्व मुख्यमंत्री, केशब चंद्र के पुत्र हैं। श्री गोगोई पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के भी मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। इस समय असर में एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन) की प्रक्रिया इन्हीं की अध्यक्षता व देखरेख में चल रही है। श्री गोगोई पूर्वोत्तर से पहले मुख्य न्यायाधीश हैं।

जस्टिस रंजन गोगोई की कुल चल-अचल सम्पति मिलाकर मात्र 50 लाख के आसपास है। उनके पास खुद का एक मकान और गाड़ी तक नहीं है। आप तर्क़ ज़रूर दे सकते हें कि ये सारी सुविधाएं तो उन्हें भारत सरकार ही दे रही होगी, फिर इसकी क्या ज़रूरत। लेकिन ज़रा सोचिए कि आज एक ऐसे दौर में, जब ‘चोर’ ग्रामप्रधान या लंपटछाप सांसदों, विधायक के यहां हाज़िरी लगाने वाले ठेकेदार भी करोड़ों में खेलते हों, विधायकों-सांसदों की सम्पत्ति की तो बात ही छोड़ दीजिए, उस दौर में देश के ‘मुख्य न्यायाधीश’ की ऐसी सादगी और ईमानदारी गर्व करने के साथ देश के हर नागरिक के लिए न्यायपालिका पर आस्था का विषय है।

ऐसा ही कुछ दीपक मिश्रा जी के साथ भी है। उनके और उनकी धर्मपत्नी के पास कुल मिलाकर सामान्य दंपतियों से भी कम जूलरी हैं! उनकी भी चल-अचल संपत्ति भी कुल मिलाकर 50-60 लाख के आसपास ही है। ऐसे लोगों के रहते हमें न्यायपालिका और लोकतंत्र के प्रति निश्चिंत रहना चाहिए। वो अलग बात है कि जिला कचेहरी और उच्च न्यायालयों के ज़जों व न्याय व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक नहीं बताई जाती है।

इन लोगों के ‘आजीवन’ की कमाई से ज्यादा तो सर्वोच्च न्यायालय के जाने-माने वकील ‘एक दिन’ में कमा लेते हैं! सही मायनों में देश का लोकतंत्र ऐसे ही ईमानदार लोगों के दम पर टिका रहा है। यही लोग लोकतंत्र, संविधान और देश की सच्चे प्रहरी हैं। ईश्वर ऐसे सपूत आने वाले समय में भी देश को देता रहे। ताकि देश का संविधान अमर रहे। देश के हर नागरिक का अधिकार अमर रहे।

@Ajay Singh

Advertisements

अन्य ख़बरें

जिला शांति समिति की बैठक संपन्न, पंडालों में लगेंगे सीसीटीवी, DJ रहेगा बंद
हमारे पास सबसे ऊंची मूर्ति जरूर है किन्तु इतनी बड़ी सीढ़ी नहीं है जो आगलगी में फंसे बच्चों की जान ब...
भारत की जनवादी नौजवान सभा का 13वां जिला सम्मेलन सम्पन्न
सहायक अवर निरीक्षक प्रकाश सिंह को मिली पदोन्नति,पुलिस अवर निरीक्षक बनाए गए। पकड़ीदयाल डीएसपी ने अपन...
हत्या, अपहरण, लूट और भ्रष्टाचार का समय समाप्त हो चुका है : रघुबर दास
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पूर्वी चंपारण के 27 जगहों पर होंगे पैदल मार्च, कैंडल मार्च, साइकिल रै...
पुण्यतिथि पर याद किए गए पुराने नोट,
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन के पटना पहुंचने पर जन अधिकार छात्र परिषद के कार्यकर्ताओं ने द...
स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जी के जयंती पर लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प एवं जागरूकता रैली
26 अगस्त को टाउन हॉल में लगेगी, CPTI की राजनीतिक पाठशाला
डॉ कलाम के जन्मदिवस पर आयोजित प्रेस वार्ता में गरजे प्लूरल्स पार्टी के उम्मीदवार मुन्ना कुमार, कहा व...
सपने ले लो........सपने। यहां सपनों के भी खरीददार मिल जाएंगे।
बिहार में कोरोना से एक की मौत, स्वास्थ्य तैयारियां नमक के बराबर... जनता बैठी है थाली बजाने: रवीश कुम...
महिला के लिए असंसदीय और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कितना उचित है ?...SSP हरप्रीत कौर
AAP का अस्पताल बचाओ जनसंवाद रथ यात्रा पहुँचा मोतिहारी
मिसेज ब्यूटी मॉमस का आडिशन 15 सितंबर को पटना में। गृहणी, मां और मॉडल का दिखेगा अद्भुत संयोग
नम्रता आनंद ने किन्नरों के बीच बांटी राशन सामग्री
पंचायत आम निर्वाचन 2021 की अधिसूचना जारी। आदर्श आचार संहिता लागू
सेवा सप्ताह के अंतर्गत पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह का जन्मदिन वृक्षारोपण करके मनाया गया

Leave a Reply