पटना 31 अक्टूबर लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर शिवसांइ फिल्मस के बैनर तले बनी शार्ट फिल्म छठ की महिमा आज रिलीज कर दी गयी है। जाने माने कोरियोग्राफर-अभिनेता और निर्देशक शांदिल इशान के निर्देशित फिल्म छठ की महिमा में दीप श्रेष्ठ ,रवि मिश्रा, चांदनी ,तेजस दक्ष
माला देवी और दीपिका भारती ने मुख्य भूमिका निभायी है।
शांदिल इशान ने कहा कि उनकी निर्मित सभी फिल्मो में हिंदू और मुस्लिम एकता को दिखाया जाता रहा है। छठ की महिमा में भी हिंदू-मुस्लिम के बीच परस्पर भाई चारे को दिखाने की कोशिश की गयी है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों द्वारा बेहद निष्ठापूर्वक मनाया जाने वाला छठ पर्व न सिर्फ राज्य की सरहदों से पार भी खूब मनाया जाने लगा है बल्कि यह धार्मिक सौहार्द का प्रतीक भी बन गया है।
शांदिल इशान ने कहा “भगवान भास्कर की आराधना का व्रत छठ अब सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बन गया है। छठ केवल हिंदू ही नहीं करते बल्कि बडे पैमाने पर मुस्लिम परिवार भी आस्था से सूर्य उपासना का छठ हिंदुओं के साथ
मिलकर करते हैं।छठ घाटों पर व्रतियों की सेवा करने से भी वे कभी पीछे नहीं होते। अलग-अलग जाति, संप्रदायों के त्योहार अलग-अलग हो सकते हैं। कोई मजहब किसी भी पर्व के विरोध की भाषा नहीं सिखाता है। छठ में भक्तिमय माहौल को देख आपको एकबारगी यह अहसास होगा कि यह पर्व सिर्फ जाति ही नहीं बल्कि मजहब की हदबंदियों को भी तोडती है, जो पूरे बिहार की स्वस्थ परंपरा की प्रतीक है।
शांदिल इशान ने कहा कुछ लोग धर्म और मजहब के नाम पर समाज को तोड़ने का काम करते है. महापर्व छठ के दौरान लोगों को हिन्दू मुस्लिम का भेद भाव मिटाकर एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। कोई भी पर्व खुशियां और प्यार
बांटने के लिये होता है। पर्व इंसानियत और मानवता को सिखाता है।फिल्म में सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है और उम्मीद है सभी को यह फिल्म बेहद पसंद आयेगी।

अन्य ख़बरें
वैलेंटाइन डे के विकल्प के रूप में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया
चंपा से चंपारण के नायक करोड़पति सुशील कुमार
पार्श्वगायन के क्षेत्र में खास पहचान बना चुके हैं अमर आनंद
लाठी-गोली-छूरी ना चलल चंपारण में, बाकी अंग्रेजन के भगावे के उपाय गांधीजी ढूंढ लिहलन चंपारण में : आर ...
जल, जीवन व हरियाली की रेत कलाकृति देख, मधुरेन्द्र के हुए मुरीद मुख्यमंत्री नीतिश कुमार
भोजपुरी सिनेमा को ख्याति शर्मा के रूप में मिलने वाली है एक और ग्लैमरस ब्यूटी
तेली अधिकार रैली में चंपारण से अवध बिहारी प्रसाद के नेतृत्व में हजारों की तादाद में शामिल होंगे लोग।
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर वार्ड सदस्यों द्वारा एड्स जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
एलएनडी कॉलेज में चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का समापन
पटना समाहरणालय परिसर में सैंड आर्ट से बनायीं जाने वाली मधुरेन्द्र की कलाकृतियां करेंगी, मतदाताओं को ...
राजीव रंजन ने ज़रूरतमँदों के बीच राशन किट्स वितरित किया
विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्र प्रतिनिधिमंडल ने की प्राचार्य से मुलाकात,निराकरण के लिए मिला आश्वासन
ABVP ने किया मिशन साहसी के पोस्टर का विमोचन, लड़कियों को Self Defense की दी जाएगी शिक्षा
Felicitation of Jyoti Jha and Vinay Rai by Zenith Commerce Academy
कला संस्कृति मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
मेहनत और परिश्रम से फैशन की दुनिया में पहचान बनायी प्रज्ञा पांडे ने
NSS ने लगाया फ्री मेडिकल कैंप, दाँत-जाँच के बाद हुआ, ब्रश-पेस्ट वितरित..
27 से 30 अक्टूबर तक भाजपा का सदस्यता अभियान, हर बूथ पर न्यूनतम 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य
पत्रकार प्रेस परिषद् की ओर से हुआ राहत सामग्री का वितरण
बाढ़ एवं कोरोना दोनों ही आपदा से बढ़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं: पूर्व कृषि मंत्री