मोतिहारी। विगत 25 सितंबर को मोतिहारी के ढेकहा महुआवा टोला में ‘अटल श्री किसान उत्पादक संगठन‘ के द्वारा व्यवसायिक पशुपालन विषय पर महिला समूह का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह निःशुल्क मुर्गी चूजा वितरण कार्यक्रम ‘बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना‘ के सहयोग से किया गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष सत्यम कुमार ने किया।
प्रशिक्षण सह निःशुल्क चूजा वितरण को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के वरीय वैज्ञानिक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि यह भारत सरकार के महत्वकांक्षी शोध परियोजना राष्ट्रीय कृषि ज्ञान कोष, एन ए एस एफ (NASF) के अंतर्गत किया जा रहा है ।
कार्यक्रम के दौरान 60 महिलाओं को ‘वनराजा चूजा’ का वितरण किया गया
उन्होंने ‘अटल श्री किसान उत्पादन संगठन’ का सहयोग की सराहना करते हुए बताया कि ‘वनराज’ एव ‘कड़कनाथ मुर्गी’ पालने में दवा एवं भोजन पर खर्च लगभग नगण्य होता है। यह रोग रोधी होते हैं जो आपके आसपास के चीजों को खाकर अपना जीवन यापन करने में सक्षम है।
वही संगठन के अध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि प्रधान वैज्ञानिक द्वारा जिन विषयों को रेखांकित किया गया है उनपर ध्यान दें तो घर बैठे इस एक वनराज मुर्गी चूजे से 8 से ₹10,000 कमा सकते हैं।
इस अवसर पर गोविंद दास, राघवेंद्र द्विवेदी, प्रखंड एटीएम अवंतिका राज, निधि वशिष्ठ, लीलावती देवी, रंभा देवी, तुलसी साह, राकेश शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आगंतुकों का स्वागत एवं मंच संचालन सचिव साकेत कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी रविंद्र तिवारी ने किया।
।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
Advertisements
।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
अन्य ख़बरें
केसरिया एवं अरेराज में अत्याधुनिक ईलाइब्रेरी स्थापित करेगी ब्रावो फार्मा
शिव धनुष को राम नही सीता ने तोड़ी थी- रामायणी रामलला अयोध्या
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह के जन्मदिन पर डॉक्टर संदीप ने बांटे पौधे
लाॅकडाउन में भी घर घर दूध और पनीर पहुंचाएगी सीताराम डेयरी
CPTI की कार्यशैली पर टैक्स कंसल्टेंट मनोज कुमार ने लगाया सवालिया निशान...???
जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण ने की बाल विकास परियोजना के परियोजनावार चल रही योजनाओं की गहन समीक्षा
जेएनयू के पूर्व छात्र कन्हैया कुमार की कलम से...फीस बढ़ाना ज़रूरत या साज़िश...?
मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स ने 23 जून से ही दुकानों को खोलने के लिए जिलाधिकारी को दिया सुझाव
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर डांस टीचर मौसम शर्मा ने कहा कि नृत्यकला हमारी संस्कृति की देन
हेलरिवो वर्क स्टूडियो में मनाया गया वैलेंटाइन डे
पूर्वी चंपारण जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सामग्री कोषांग, VVPAT वेयरहाउस ब्रज गृह एवं मतगणना केंद्र क...
बिट्टू यादव के नेतृत्व में मोतिहारी युवा कांग्रेस का एकदिवसीए बैठक संपन्न
जन अधिकार पार्टी ने किया नगर परिषद मोतिहारी के खिलाफ प्रदर्शन
गांधी जयंती के अवसर पर हुई सर्व धर्म प्रार्थना एवं संगोष्ठी
ब्रावो फार्मा की नई पहल... बिहारी युवाओं के रोजगार एवं शिक्षा के क्षेत्र में बिहार एवं महाराष्ट्र सर...
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत किशोरियों के साथ चित्रकला प्रतियोगिता
"जीवन की ज्वाला"
मोतिहारी के डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कैंडल मार्च निकालकर, दिया पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि
धूमधाम से मनाया जेनिथ कामर्स एकादमी का 18 वां स्थापना दिवस
जादू मात्र कला नहीं,स्वच्छ मनोरंजन और संस्कार के भी बढ़ावा देता है