मोतिहारी। आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहिब्बुल हक के जानपुल स्थित आवास पर मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि का समर्पण किया।
इस मौके पर सांसद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा सह प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश राधामोहन सिंह ने कहा कि हमारे अल्पसंख्यक समुदाय के भाइयों ने पूरी उदारता के साथ मंदिर निर्माण के सहयोग राशि समर्पित किया है,यह अत्यंत हर्ष का विषय है।उनका निधि समर्पण यह दर्शाता है कि अल्पसंख्यक समुदाय के भाइयों के अंदर भारतीय संस्कृति के प्रति पूरी आस्था और निष्ठा है।साथ ही वे देश के विकास के साझीदार हैं।
उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना,मोतिहारी विधायक सह पूर्व कला-संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार,वरीय भाजपा नेता रागिब आजम,प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल कलाम,आरएसएस के विभाग सह कार्यवाह कृष्ण कुमार,नगर संघ चालक उदय नारायण सिंह,नगर कार्यवाह मनोज कुमार,नगर व्यवस्था प्रमुख प्रदीप कुमार,विभाग खण्ड संपर्क प्रमुख सुधांशु रंजन सहित अन्य लोग शामिल थे।